कोरोना वायरस: अंडमान-निकोबार में पांच नए मामले सामने आए

Ads

कोरोना वायरस: अंडमान-निकोबार में पांच नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - January 2, 2022 / 10:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, दो जनवरी (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए और इसी के साथ केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,733 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमित पाए गए नए मरीजों में से तीन ने हाल में यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में दो और लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं तथा इसी के साथ संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,587 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से किसी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया और केंद्रशासित प्रदेश में मृतक संख्या 129 बनी हुई है तथा 17 उपचाराधीन मामले हैं।

अधिकारी ने कहा कि अंडमान-निकोबार में अब तक 5,93,063 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है, जिनमें से 2,93,475 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। प्रशासन ने कोविड-19 का पता लगाने के लिए अभी तक 6.66 लाख नमूनों की जांच की है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.16 प्रतिशत है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल