कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,935 हुई

Ads

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,935 हुई

  •  
  • Publish Date - November 15, 2020 / 04:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

रांची, 15 नवंबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 922 हो गयी है और संक्रमण के 154 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,935 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में एक और मरीज की मौत हो गयी, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 922 हो गयी।

इसके अलावा, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 154 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,05,935 हो गयी है ।

झारखंड में संक्रमित पाए गए 1,05,935 लोगों में से 1,01,897 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,116 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 10,693 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 154 संक्रमित पाये गये। रांची में 39, रामगढ़ में 38, पूर्वी सिंहभूम में 24 और धनबाद में 15 नए मामले सामने आए।

भाषा, इन्दु,

, सिम्मी

सिम्मी