मोदी सरकार को कम करने होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, एकजुट है पूरा देश महंगाई के खिलाफ: राहुल गांधी

Ads

मोदी सरकार को कम करने होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, एकजुट है पूरा देश महंगाई के खिलाफ: राहुल गांधी

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 03:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और ऐसे में सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों के दाम करने पड़ेंगे। मुख्य विपक्षी पार्टी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को ‘स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज (मूल्यवृद्धि के खिलाफ आवाज बुलंद करो)’ हैशटैग् से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

Read More: पीतल के सामान पर चढ़ाई सोने की पॉलिश, फिर Gold बताकर बेच दिया 5 लाख 70 हजार रुपए में

इस अभियान के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया, ‘‘अंधी महंगाई 3 कारणों से असहनीय है- अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के गिरते दाम, केंद्र सरकार के द्वारा टैक्स के नाम पर डकैती और इस डकैती से 2-3 उद्योगपतियों का मुनाफ़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश इसके ख़िलाफ़ एकजुट है- सरकार को सुनना ही होगा और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने ही पड़ेंगे।’’

Read More: Road Safety World Series 2021: जमकर बोला सचिन-सहवाग का बल्ला, बांग्लादेश लेजेंड्स को 10 विकेट से हराया

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कांग्रेस के इस अभियान के तहत ट्वीट किया, ‘‘महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने: सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करे, इसलिए टिकट के दाम बढ़े और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार।’’

Read More: रेत माफिया अब भी बेलगाम! इतनी चौकसी के बाद भी क्यों नहीं हो पा रहा माफिया पर कंट्रोल?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।’’ पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 274 नए संक्रमितों की पुष्टि, 3 कोरोना मरीजों की मौत