फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दंपति की जलकर मौत

फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दंपति की जलकर मौत

फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दंपति की जलकर मौत
Modified Date: September 29, 2025 / 05:52 pm IST
Published Date: September 29, 2025 5:52 pm IST

कानपुर (उप्र), 29 सितंबर (भाषा) फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बेनू गांव में सोमवार को एक घर में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक दंपति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जफरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दुर्गेश दीप ने बताया कि दंपति की पहचान रामबाबू पासवान (45) और उनकी पत्नी तारावती (42) के रूप में हुई है, जो सुबह आग लगने के समय अपने घर में सो रहे थे।

सीओ ने बताया कि आग तेज़ी से फैली, जिससे दंपति अपने कमरे में फंस गए और कोशिशों के बावजूद वे बाहर नहीं निकल पाए और जलने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद, दमकल की गाड़ियों और स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा गया तथा कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने कई घंटों बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि बाद में अधजले शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दीप ने पत्रकारों को बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान


लेखक के बारे में