झारखंड में करंट लगने से दंपति की मौत

Ads

झारखंड में करंट लगने से दंपति की मौत

  •  
  • Publish Date - September 28, 2025 / 07:21 PM IST,
    Updated On - September 28, 2025 / 07:21 PM IST

चाईबासा, 28 सितंबर (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंद्रासाली में एक महिला और उसके पति की पानी में डूबे खेत में बिजली के तार के संपर्क में आने के कारण करंट लगने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि परगुन हेम्ब्रम (30) शनिवार रात धान के खेत में गलती से बिजली के तार पर चढ़ गई, जहां बारिश के कारण पानी जमा हो गया था और उसकी करंट लगने से मौत हो गई।

पंद्रासाली थाना प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि परगुन को बचाने की कोशिश में उसके पति वीर सिंह हेम्ब्रम (36) की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भाषा पारुल नरेश

नरेश