सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत, सात लोग घायल

Ads

सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत, सात लोग घायल

  •  
  • Publish Date - May 20, 2024 / 07:37 PM IST,
    Updated On - May 20, 2024 / 07:37 PM IST

जयपुर, 20 मई (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे कार में सवार एक सेना के जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि रीको मोड़ पर एक ‘स्लीपर बस’ ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघकर दूसरी तरफ पहुंच गई तथा इसके बाद सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।

कार में सवार सेना के जवान रामबाबू यादव (25) और उनकी पत्नी सरोज देवी(24) की मौत हो गई, जबकि कार में सवार सात अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होने बताया कि कार सवार सभी लोग खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज संतोष

संतोष