तमिलनाडु में कोविड-19 के मामलों में कमी आयी

Ads

तमिलनाडु में कोविड-19 के मामलों में कमी आयी

  •  
  • Publish Date - March 5, 2022 / 11:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

चेन्नई, पांच मार्च (भाषा) तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 34,50,817 हो गई है। एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38,012 हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 596 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही महामारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 34,09,674 हो गयी है। राज्य में फिलहाल कोविड के 3,131 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा अर्पणा रंजन

रंजन