लद्दाख में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, 235 नए मामले

Ads

लद्दाख में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, 235 नए मामले

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 06:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

लेह, 27 मई (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 181 हो गई। वहीं 235 और नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,045 हो गई।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लेह और करगिल में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक लेह में संक्रमण से 132 और करगिल में 49 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 235 नए मामलों में से 196 मामले लेह और 39 मामले करगिल में सामने आए।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में 1,664 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह के 1,443 और करगिल के 221 लोग उपचाराधीन है।

अधिकारियों ने बताया कि 130 लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,200 हो गई।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा