कोविड-19: पुडुचेरी में संक्रमण का कोई दैनिक मामला नहीं आया

कोविड-19: पुडुचेरी में संक्रमण का कोई दैनिक मामला नहीं आया

कोविड-19: पुडुचेरी में संक्रमण का कोई दैनिक मामला नहीं आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 17, 2022 1:26 pm IST

पुडुचेरी, 17 मार्च (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया और ना ही इस दौरान किसी मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बृहस्पतिवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। संक्रमितों की कुल संख्या 1,65,766 बनी हुई है और कुल मृतक संख्या 1,962 है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 14 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 410 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14 है और वे सभी मरीज घर पर पृथक वास में हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर शून्य रही, जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.18 प्रतिशत और 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक मरीज संक्रमण मुक्त हुआ और स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,63,790 हो गयी है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 22,24,635 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 18,69,343 नमूने संक्रमित नहीं पाए गए।

श्रीरामुलु ने बताया कि विभाग ने अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 16,08,864 खुराक दी हैं। इनमें से 9,33,684 पहली खुराक, 6,62,084 दूसरी खुराक और 13,096 बूस्टर खुराक हैं।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में