कोविड-19: दिल्ली में बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं

कोविड-19: दिल्ली में बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं

कोविड-19: दिल्ली में बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: July 29, 2021 3:49 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आए जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत हो गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह तीसरी बार है जब 24 घंटों में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 18 और 24 जुलाई को कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

गौरतलब है कि इस साल दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी जबकि उस दिन संक्रमण के 217 नये मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.33 प्रतिशत रही थी।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में