कोविड-19 : पुडुचेरी में एक नया मामला, किसी की मौत नहीं

Ads

कोविड-19 : पुडुचेरी में एक नया मामला, किसी की मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 10, 2022 / 02:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

पुडुचेरी, 10 मार्च (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का केवल एक मामला आया और किसी की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलु ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि कोविड-19 के 479 नमूनों की जांच करने के बाद संक्रमण के नए मामले का पता चला। इसके साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 1,65,757 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27 है और सभी मरीज घर पर पृथक वास कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में तीन मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 1,63,768 हो गयी है।

चार क्षेत्रों में से किसी से भी किसी मरीज के जान गंवाने की खबर नहीं है और मृतकों की संख्या 1,962 पर बनी हुई है। संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि मृत्यु और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.18 प्रतिशत और 98.80 प्रतिशत दर्ज की गयी।

श्रीरामुलु ने बताया कि विभाग ने अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 16,00,880 खुराकें दी गयी है।

भाषा गोला माधव

माधव