दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति अब बेहतर: जैन

Ads

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति अब बेहतर: जैन

  •  
  • Publish Date - October 3, 2020 / 02:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि सितम्बर की तुलना में शहर में अब कोविड-19 की स्थिति काफी बेहतर है और दैनिक मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली दूसरे नंबर पर थी, लेकिन अब कोविड-19 मामलों की संख्या के मामले में गिरकर देश में छठे स्थान पर आ गई है।

जैन ने दोहराया कि दिल्ली सरकार ने जांच क्षमता को तेजी से बढ़ाया और इसी कारण सितम्बर में लंबी अवधि तक कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब मामलों की संख्या कम होना शुरू हो गई है। संक्रमित होने की दर अब पहले से 8.5 प्रतिशत से कम होकर 5.5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। इसलिए अब स्थिति पहले से काफी बेहतर है।’’

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 से 37 और लोगों की मौत हो गई थी जिससे मृतक संख्या 5,438 पहुंच गई थी जबकि 2,920 नये मामले सामने आने के मामलों का कुल आंकड़ा 2.85 लाख से अधिक हो गया।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव