तमिलनाडु में तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड के मामले

Ads

तमिलनाडु में तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड के मामले

  •  
  • Publish Date - January 5, 2022 / 11:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

चेन्नई, पांच जनवरी (भाषा) तमिलनाडु में बुधवार को कोविड-19 के 4,862 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 27,60,449 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण से और नौ लोगों की मौत हुई है। महामारी ने तमिलनाडु में अभी तक कुल 36,814 लोगों की जान ली है। बुलेटिन के अनुसार, नये मामलों में 38 लोग ऐसे हैं जो देश-विदेश की यात्रा से लौटे हैं।

कई सप्ताह तक नये मामलों में गिरावट के बाद अचानक पिछले सप्ताह से तमिलनाडु में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे। मंगलवार को राज्य में 2,731 नये मामले आए थे।

भाषा अर्पणा वैभव

वैभव