प्रेमिका ने उठाया कठोर कदम ,प्रेमी से नाराज़गी के चलते काटा प्राइवेट पार्ट
प्रेमिका ने उठाया कठोर कदम ,प्रेमी से नाराज़गी के चलते काटा प्राइवेट पार्ट
सीतामढ़ी। अपनी प्रेमिका को धोखा देना उसे इतना महंगा पड़ेगा उसने कभी सोचा नहीं था। हुआ ये कि एक शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी का किसी और के साथ समय बिताना गवारा नहीं था। जिसके चलते उसने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया।
ये भी पढ़ें –रायसेन में नाबालिग से गैंगरेप, दस दिनों में रेप की चौथी घटना
इस घटना पर पुलिस ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव निवासी रमेश पासवान (21) का अपने ही पड़ोस में रहने वाली रंजू देवी (35) से कई वर्षो से नाजायज संबंध थे. इसी बीच रमेश की शादी किसी और से हो गई। जिसके चलते रमेश रंजू को समय नहीं दे पा रहा था। रंजू उसे पत्नी से बार -बार अलग रहने कहती थी। लेकिन रमेश अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ पा रहा था। जिसके चलते महिला ने पहले रमेश को अपने घर बुलाया और उसके बाद उससे प्यार भरी बातें करने लगी।और फिर धीरे से धारदार हथियार से रमेश के प्राइवेट पार्ट को काट दी।
ये भी पढ़ें – गैंगरेप की वारदातों से थर्राया मध्य प्रदेश, मंडला और रायसेन में फिर ज्यादती की शिकार हुई बेटियां
डुमरा के थाना प्रभारी विकास कुमार ने मंगलवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रमेश को सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला रंजू को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वेब डेस्क IBC24

Facebook


