पंजाब के मोहाली जिले से अपराधी गिरफ्तार
पंजाब के मोहाली जिले से अपराधी गिरफ्तार
मोहाली (पंजाब), 28 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ से एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने यहां बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के पास से पांच देशी पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए हैं।
सोनी ने कहा कि सिंह दिलप्रीत बाबा गिरोह का सक्रिय सदस्य है और एक अन्य अपराधी जसपाल सिंह उर्फ जस्सी का सहयोगी भी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होशियारपुर जिले के रहने वाले पम्मा (38) पर पंजाब के विभिन्न पुलिस थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
भाषा फाल्गुनी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


