राजस्थान के जोधपुर व भरतपुर शहर में खुलेगा साइबर पुलिस थाना

Ads

राजस्थान के जोधपुर व भरतपुर शहर में खुलेगा साइबर पुलिस थाना

  •  
  • Publish Date - July 9, 2021 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

जयपुर, नौ जुलाई (भाषा) राजस्थान सरकार ने साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए जयपुर के बाद अब जोधपुर व भरतपुर में भी साइबर पुलिस थाना खोलने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सरकारी बयान के अनुसार साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जोधपुर आयुक्तालय व भरतपुर में पहले से ही साइबर अपराधों से संबंधित इकाई स्थापित है, जिसमें एक पुलिस उपाधीक्षक, दो निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों सहित 15-15 पद स्वीकृत हैं।

गृह विभाग ने साइबर अपराध इकाई के इन 15 पदों को सम्मिलित करते हुए जोधपुर व भरतपुर में साइबर पुलिस थाना खोलने का प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूर कर लिया गया है।

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल

नेत्रपाल