साइबर ठगों ने खाते से निकाले दस हजार रुपये

Ads

साइबर ठगों ने खाते से निकाले दस हजार रुपये

  •  
  • Publish Date - October 5, 2021 / 12:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नोएडा, पांच अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये निकाल लिये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित अंगद सिंह ने थाना सेक्टर-39 में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन