चक्रवात ‘फेंगल’ पुडुचेरी के पास स्थिर, अगले तीन घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना: आईएमडी
चक्रवात ‘फेंगल’ पुडुचेरी के पास स्थिर, अगले तीन घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना: आईएमडी
चेन्नई, एक दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी के निकट शनिवार को पहुंचा चक्रवात ‘फेंगल’ केंद्र शासित प्रदेश के पास स्थिर बना हुआ है और अगले तीन घंटे में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई हवाई अड्डे पर निलंबित हवाई सेवाएं शनिवार आधी रात के बाद फिर से शुरू हो गईं लेकिन कई उड़ानें रद्द कर दी गईं या उनमें देर हुई।
आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे ताजा जानकारी देते हुए बताया कि पुडुचेरी में 46 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि चक्रवात ‘फेंगल’ ने शनिवार शाम साढ़े पांच बजे पुडुचेरी के पास पहुंचना शुरू किया था और ‘‘रात साढ़े 10 बजे से रात साढ़े 11 बजे के बीच’’ यह प्रक्रिया पूरी हुई। यह अब पुडुचेरी के करीब है।
उन्होंने कहा, ‘‘इसके धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तर तटीय तमिलनाडु तथा पुडुचेरी पर एक गहरे दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।’’
तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के मैलम में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 50 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पुडुचेरी में 46 सेंटीमीटर बारिश हुई। पुडुचेरी में हुई यह सबसे अधिक बारिश है।
उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2004 को केंद्र शासित प्रदेश में 21 सेमी बारिश हुई थी।
भाषा सिम्मी खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: चक्रवात ‘फेंगल’ पुडुचेरी के पास स्थिर, अगले तीन घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना: आईएमडी

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm