चक्रवात: पूरे गोवा में 19 मई तक बहाल हो जाएगी विद्युत आपूर्ति

Ads

चक्रवात: पूरे गोवा में 19 मई तक बहाल हो जाएगी विद्युत आपूर्ति

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 10:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

पणजी, 18 मई (भाषा) गोवा में चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण बाधित हो गयी विद्युत आपूर्ति बुधवार तक बहाल हो जाएगी। राज्य के विद्युत विभाग विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तेज हवा के साथ आयी वर्षा के चलते पारेषण केबल, खंभे और पेड़ उखड़ जाने के कारण गोवा के ज्यादातर हिस्से अंधेरे में डूब गए थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ‘‘ हम गोवा में 80 फीसद बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल कर ली है। बाकी 20 फीसद आपूर्ति कल (बुधवार) सुबह तक बहाल कर ली जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मरम्मत का कार्य दिन-रात चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चक्रवात से बहुत नुकसान हुआ है। ’’

अधिकारी ने बताया कि 700-800 ‘लो टेंशन’ वाले खंभे टूट गये जबकि 100 हाई टेंशन वाले 11 केवी खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश