चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण तटीय ओडिशा में हुई भारी वर्षा
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण तटीय ओडिशा में हुई भारी वर्षा
(तस्वीरों के साथ)
भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा में धामरा और भीतरकनिका के बीच समुद्र तट से चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के टकराने के कारण शुक्रवार को राज्य के तटीय हिस्से के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।
भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों (बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) के दौरान भद्रक जिले के चांदबाली में सबसे अधिक 158.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि केंद्रपाड़ा जिले के राजकनिका क्षेत्र में 156 मिमी बारिश हुई।
मौसम कार्यालय के अनुसार भद्रक जिले के बासुदेवपुर, बालासोर जिले के औपाड़ा और केंद्रपाड़ा जिले के मरसाघई और राजनगर में इस दौरान 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई।
पिछले 24 घंटों के दौरान केन्द्रपाड़ा जिले में 85.9 मिमी बारिश हुई जबकि भद्रक जिले में 67.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इसी अवधि के दौरान बालासोर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों में क्रमशः 52.6 मिमी, 38.9 मिमी और 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
इस अवधि में कटक जिले में 26.5 मिमी, खुर्दा जिले में 23.7 मिमी, नयागढ़ में 23.1 मिमी, अंगुल में 20.7 मिमी, ढेंकनाल में 17 मिमी, पुरी में 16.2 मिमी और जगतसिंहपुर में 16 मिमी वर्षा हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह तक भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है तथा भद्रक, बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए ‘रेड वार्निंग’ (कार्रवाई करें) जारी की है।
मौसम कार्यालय ने कहा कि इस अवधि के लिए केंद्रपाड़ा, कटक, जाजपुर और ढेंकनाल जिलों के लिए ‘ऑरेंज वार्निंग (कदम उठाने के लिए तैयार रहें)’ जारी की गई है।
उसने कहा कि इसके अलावा जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़ और अंगुल जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने इन जिलों को ‘येलो वार्निंग’ (सतर्क रहें) की श्रेणी के तहत रखा है।
चक्रवात ‘दाना’ आधी रात के आसपास धामरा और भीतरकनिका के बीच समुद्र तट से टकराया और यह प्रक्रिया शुक्रवार सुबह तक जारी रही।
हालांकि, 110 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ आया यह चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ गया है।
आईएमडी ने कहा कि चक्रवात के उत्तर ओडिशा से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर पड़ते जाने की संभावना है।
भाषा राजकुमार सुभाष
सुभाष
लेखक के बारे में
Web Title: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण तटीय ओडिशा में हुई भारी वर्षा

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pm