लेह, 28 जून (भाषा) लद्दाख पहुंचने पर रविवार को धर्मगुरु दलाई लामा का भव्य स्वागत किया गया। दो महीने की यात्रा के लिए आए दलाई लामा का स्वागत करने के लिए हजारों श्रद्धालु, भिक्षु और शुभचिंतक यहां हवाईअड्डे के रास्ते पर कतार में खड़े थे।
अधिकारियों ने बताया कि 14वें दलाई लामा छह जुलाई को लेह में अपना 91वां जन्मदिन मनाएंगे। इस भव्य समारोह में पूरे हिमालयी क्षेत्र से श्रद्धालुओं और बौद्ध अनुयायियों के शामिल होने की उम्मीद है।
दलाई लामा की हाल ही में दिल्ली में घुटने की सर्जरी हुई है।
उन्होंने कहा कि तिब्बत के आध्यात्मिक नेता का लद्दाख में दो महीने का प्रवास, केंद्र शासित प्रदेश में धार्मिक उपदेश, लोगों और श्रद्धालुओं के साथ संवाद पर केंद्रित होगा।
भाषा शफीक सुरेश
सुरेश