CG Minister Driver Fighting Video: हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा टोलकर्मी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मंत्री के ड्राइवर को नहीं आई दया, पीटते रहा बेरहमी से, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह / Image: IBC24 Original
अंबिकापुर: CG Minister Driver Fighting Video अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर टोलकर्मी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। बताया जा रहा है कि लहपटरा टोल नाके से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान एक वाहन के ऊपर बूम बैरियर गिर गया। इसके बाद मंत्री की गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी इस घटना के समय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी गाड़ी में मौजूद थी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित टोलकर्मी ने लखनपुर थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराने आवेदन दिया है। वहीं मामले में मंत्री के काफिले का नाम सामने आने के बाद अब सियासत और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।
CG Minister Driver Fighting Video मिली जानकारी के अनुसार रात के वक्त महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित लहपटरा टोल नाके से गुजर रहा था। इस दौरान काफिले की एक गाड़ी टोल से निकल गई ओर जब मंत्री की गाड़ी गुजर रही थी तो एक वाहन के ऊपर टोल का बूम बैरियर गिर गया। बैरियर वाहन पर गिरने के बाद काफिले में शामिल एक व्यक्ति नाराज हो गया, बताया जा रहा है कि वो मंत्री का ड्राइवर था।
ड्राइवर ने टोल कर्मचारियों से घटना को लेकर पूछताछ की और जिस बूथ से बैरियर गिरा था, वहां मौजूद टोलकर्मी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में टोलकर्मी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है, बावजूद इसके उसे बेरहमी से पिटाई जारी रहा। वीडियो सामने आने के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित टोलकर्मी अन्य टोल कर्मचारियों के साथ लखनपुर थाने पहुंचा और पूरे मामले को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है।
मंत्री के काफिले से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस की कार्रवाई पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है। इधर, टोलकर्मी के साथ मारपीट की घटना के बाद लहपटरा गांव के लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण पीड़ित टोलकर्मी के समर्थन में सामने आए हैं और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, टोल नाके पर मंत्री के वाहन के ऊपर बूम बैरियर गिरने की घटना को सुरक्षा व्यवस्था में चूक भी माना जा रहा है।