शंकराचार्य स्वरूपानंद ने कहा शनि का प्रकोप हो गया है दाती महाराज पर
शंकराचार्य स्वरूपानंद ने कहा शनि का प्रकोप हो गया है दाती महाराज पर
नरसिंहपुर। 25 साल की युवती से बलात्कार के आरोप में फंसे दाती महाराज पर आज ज्योतिष एवं द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद ने बयान देते हुए कहा कि शनि को लेकर दाती महाराज का विधान शास्त्र सम्मत नही है और जो शास्त्रों को नही मानता वह सही रास्ते पर नही चल सकता इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शनि देवता नही ग्रह हैं और उनकी शांति व शांति के पूजन के लिए शास्त्रों में विशिष्ट विधान है और शनि के मंदिर नहीं बनाये जाते यही वजह है की उनपर ही शनि का प्रकोप हो गया है।

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ,शंकराचार्य का यहां तक कहना है कि ऐसा लगता है शनि का ही उनपर प्रकोप हो गया है। और यही वजह है कि वो बर्बाद हो गए हैं। इसके साथ ही शंकराचार्य ने यह भी कहा कि उन्हें मानने वाले दूसरे लोगो को भी सोचना चाहिए जो शनि का मन्दिर बना रहे है उनको इन कामो से दूर रहना चाहिये ,शनि के मंदिर नही बनाये जाते उनके लिए जैसे भगवान की पूजा होती है हमारे यहां शिव शक्ति गणेश और विष्णु इनकी ही पूजा होती है और उन्हीं के मंदिर बनते है यही देवता हैं ग्रहों को ग्रह के स्थान पर ही रखना चाहिए वरना अनिष्ठ ही होगा।
ये भी पढ़ें –मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत,देर रात करना पड़ा अस्पताल में भर्ती
ज्ञात हो कि दाती महाराज पर रेप केस दर्ज करवाने वाली पीड़िता राजस्थान में परिवार के साथ रहती है. उसके परिजन ने करीब 10 साल पहले उसे पढ़ाई के लिए राजस्थान के पाली स्थित दाती महाराज के बालाग्राम गुरुकुल आश्रम में भेजा था. बाद में उसे दिल्ली के छतरपुर स्थित आश्रम लाया गया था।शिकायत में युवती ने कहा है कि करीब दो साल पहले दाती महाराज ने छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के आश्रम में उसके साथ पहली बार बलात्कार किया था। उसके बाद उसके दो शिष्यों ने भी उसके साथ आश्रम में कई बार बलात्कार को अंजाम दिया। राजस्थान स्थित आश्रम में भी उसके साथ तीनों ने कई बार कुकर्म किया गया।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


