राजस्थान में अधिकांश जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक
राजस्थान में अधिकांश जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक
जयपुर, तीन नवंबर (भाषा) राजस्थान के अनेक शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने इस सप्ताह राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम आमतौर पर साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है।
जैसलमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, जालोर में 36.4 डिग्री, गंगानगर में 36.2 डिग्री, फलोदी में 35.8 डिग्री, कोटा में 35.6 डिग्री, भीलवाड़ा व जोधपुर में 35.4 डिग्री व पिलानी में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान राज्य में दिन का सबसे कम तापमान माउंट आबू में 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
भाषा पृथ्वी
नोमान
नोमान

Facebook


