इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद पंजाब के राज्यपाल पुरोहित सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे

Ads

इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद पंजाब के राज्यपाल पुरोहित सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे

  •  
  • Publish Date - February 12, 2024 / 05:08 PM IST,
    Updated On - February 12, 2024 / 05:08 PM IST

चंडीगढ़, 12 फरवरी (भाषा) पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित 20 से 23 फरवरी तक छह सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे। यह पिछले ढाई साल में उनका छठा दौरा होगा।

पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तीन फरवरी को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के पद से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पुरोहित सीमावर्ती जिलों – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का का दौरा करेंगे।

इसके अनुसार, पुरोहित अपनी पिछले दौरों के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करने और हाल के दिनों में सामने आए किसी भी नए मुद्दे के समाधान के लिए केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

भाषा शफीक माधव

माधव