डीडीए शनिवार और रविवार को नहीं चलाएगा मजनू का टीला में अतिक्रमण हटाने का अभियान: सूत्र

Ads

डीडीए शनिवार और रविवार को नहीं चलाएगा मजनू का टीला में अतिक्रमण हटाने का अभियान: सूत्र

  •  
  • Publish Date - July 13, 2024 / 04:46 PM IST,
    Updated On - July 13, 2024 / 04:46 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) शनिवार और रविवार को मजनू का टीला गुरुद्वारे के दक्षिण में यमुना के खादर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चलाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसके लिए कोई तात्कालिक कारण नहीं बताया गया।

डीडीए ने बृहस्पतिवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा था कि वह 13 और 14 जुलाई को क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएगा।

मजनू का टीला के निवासियों ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार देर शाम डीडीए से नोटिस मिला। इस क्षेत्र में ज्यादातर पाकिस्तानी हिंदू रहते हैं।

अपने नोटिस में डीडीए ने निवासियों से शुक्रवार तक क्षेत्र खाली करने को कहा है।

नोटिस में इस कदम के पीछे राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के तीन अप्रैल के आदेश और दिल्ली उच्च न्यायालय के 12 मार्च के आदेश का हवाला दिया गया है।

भाषा

योगेश पवनेश

पवनेश