CM हाउस के पास फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Dead Body Found Near CM House : Elderly dead body found in suspicious : CM हाउस के पास फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मिला बुजुर्ग का शव.....
Dead Body Found Near CM House : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में CM हाउस के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास स्थान होने के कारण उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में एक फ्लैट में सोमवार शाम को एक बुजुर्ग दंपति का शव मिला।
मिली जानकारी के अनुसार दंपति की पहचान व्यवसायी अशोक शाह और उनकी पत्नी रश्मिता शाह के रूप में हुई है। दोनों हरीश मुखर्जी रोड स्थित फ्लैट में मृत पाए गए। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने बताया कि ‘दोनों के शव पर चोट के कईं निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि महिला के गहने भी गायब हैं। संभवत: चोरी के प्रयास का विरोध करने पर उनकी हत्या की गई होगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस श्वान दस्ते की भी मदद ले रही है। पुलिस के मुताबिक, दंपति की तीन बेटियां हैं। दोनों अपनी एक बेटी के साथ कई वर्षों से फ्लैट में रह रहे थे। कोलकाता के महापौर फरहाद हकीम और स्थानीय पार्षद कजरी बनर्जी ने घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने पत्रकारों से कहा कि कोलकाता पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि फ्लैट के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जाएगी। फ्लैट के अंदर शायद हाथापाई की घटना हुई। टेलीविजन चालू था और अलमारी का दरवाजा खुला था।

Facebook


