झारखंड में कोरोना वाायरस से दस और मौतों के साथ मृतकों की संख्या 767 पहुंची

झारखंड में कोरोना वाायरस से दस और मौतों के साथ मृतकों की संख्या 767 पहुंची

झारखंड में कोरोना वाायरस से दस और मौतों के साथ मृतकों की संख्या 767 पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 7, 2020 7:51 pm IST

रांची, सात अक्टूबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से दस और लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 767 तक पहुंच गयी है, जबकि आज संक्रमण के 829 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 89,702 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में 10 और कोरोना वाययरस संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 767 तक पहुंच गयी है।

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले चैबीस घंटों में 829 नये मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 89702 हो गयी है।

राज्य के 89,702 संक्रमितों में से 79,176 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 9759 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

भाषा इन्दु कृष्ण नीरज

नीरज


लेखक के बारे में