दीपके ने एमएमआरडीए जेई परीक्षा के परिणाम की गहन जांच की मांग की

Ads

दीपके ने एमएमआरडीए जेई परीक्षा के परिणाम की गहन जांच की मांग की

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 02:22 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 02:22 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

छत्रपति संभाजीनगर, 21 अगस्त (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के कनिष्ठ अभियंता (जेई) भर्ती परीक्षा के नतीजों की गहन जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि कई उम्मीदवारों ने इसमें अनियमितता के आरोप लगाए हैं।

दीपके ने कहा, ‘‘सूचना के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों को अन्य परीक्षाओं में अच्छे अंक तक हासिल नहीं हो सके थे, वे कथित तौर पर एमएमआरडीए परीक्षा में शीर्ष स्थान पर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि शीर्ष स्थान हासिल करने वाले इनमें से कई अभ्यर्थी एक ही परीक्षा केंद्र से हैं।’’

दीपके ने कहा कि कई उम्मीदवारों ने उन्हें एमएमआरडीए जेई भर्ती परीक्षा में ‘‘गड़बड़ी के गंभीर आरोपों’’ के बारे में बताया था।

उन्होंने कहा कि इससे गंभीर सवाल उठते हैं और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा