रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित फिल्म जारी की

Ads

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित फिल्म जारी की

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 10:41 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 10:41 PM IST

जयपुर, सात मई (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को जयपुर दौरे के दौरान सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर आधारित एक फिल्म जारी की।

राजनाथ सिंह हवाई मार्ग से जयपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा भाजपा सांसद मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।

इसके बाद रक्षा मंत्री जयपुर मिलिट्री स्टेशन पहुंचे, जहां सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित 27 मिनट की फिल्म का लोकार्पण किया।

फिल्म जारी करने के बाद रक्षा मंत्रालय ने इसे ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म सशस्त्र बलों के “साहस, सटीकता और अटूट जज़्बे” को सम्मानित करती है और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के संकल्प को दर्शाती है।

भाषा बाकोलिया आशीष

आशीष