नौसेना अफसर की वर्दी में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मिग 29 में देखें वीडियो

नौसेना अफसर की वर्दी में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मिग 29 में देखें वीडियो

नौसेना अफसर की वर्दी में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मिग 29 में देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 9, 2018 12:43 pm IST

भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण काफी सक्रिय केंद्रीय मंत्रियों में शुमार होती हैं। भारतीय अग्रिम चौकियों का निरीक्षण हो या फिर भारतीय रक्षा तैयारियों का जायजा लेना हो, निर्मला सीतारमण खुद मौके पर मौजूद नज़र आती हैं। हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, उसमें आप रक्षा मंत्री को मिग-29K विमान में बैठी हुई देख सकते हैं। निर्मला सीतारमण ये परखना चाहती थीं कि रात के वक्त अंधेरे में बीच समुद्र के ऊपर आसमान में ये भारतीय लड़ाकू विमान इस युद्धपोत से किस तरह उड़ान भर सकते हैं? 

 

 

 

 

भारतीय रक्षा मंत्री भारतीय नौसेना में शामिल युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य की खूबियां देखने यहां पहुंची थीं। भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और चीफ वेस्टर्न कमांड वाइस एडमिरल गिरिश लूथरा भी इस दौरान उनके साथ थे। नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के साथ इस युद्धपोत की पूरी जानकारी भारतीय रक्षामंत्री जिस वक्त ले रही थीं, उसी दौरान का ये वीडियो देखिए।

 

 

रक्षा मंत्री ने आईएनएस विक्रमादित्य के अलग-अलग विभाग प्रमुखों से मुलाकात भी की। 

 

इस दौरान रक्षा मंत्री ने खुद एक नौसैनिक अधिकारी की ड्रेस में थीं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में