आरजीएचएस के तहत अस्पतालों को बकाया भुगतान में देरी से मरीजों को हो रही परेशानी: गहलोत

Ads

आरजीएचएस के तहत अस्पतालों को बकाया भुगतान में देरी से मरीजों को हो रही परेशानी: गहलोत

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 08:18 PM IST

जयपुर, छह अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को दावा किया कि राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के तहत अस्पतालों को दी जाने वाली राशि के भुगतान में देरी से चिकित्सा सेवाएं बाधित हो रही हैं और मरीजों को भारी खर्च उठाना पड़ रहा है।

गहलोत ने बताया कि करीब 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित हैं, जिसकी वजह से निजी अस्पतालों ने आरजीएचएस लाभार्थियों से शुल्क लेना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, “कुछ अस्पतालों ने योजना के तहत इलाज करना बंद कर दिया है। पेंशनभोगी और सेवानिवृत्त कर्मचारी भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को भुगतान निपटाने की समय-सीमा स्पष्ट करनी चाहिए।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र की स्थिति “गंभीर” है और सरकार की अस्पष्टता के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गहलोत ने असमय बारिश, ओलावृष्टि और बदलते मौसम से फसलों को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई। उन्होंने सरकार से किसानों को समय पर मुआवजा देने की अपील की ताकि उनकी परेशानी और न बढ़े।

भाषा बाकोलिया

धीरज

धीरज