दिल्ली : हथियारबंद लोगों ने दुकानदारों से रंगदारी मांगी

दिल्ली : हथियारबंद लोगों ने दुकानदारों से रंगदारी मांगी

दिल्ली : हथियारबंद लोगों ने दुकानदारों से रंगदारी मांगी
Modified Date: September 1, 2026 / 10:57 pm IST
Published Date: September 1, 2026 10:57 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में ई-ब्लॉक बाजार में मंगलवार शाम हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर दुकानदारों को धमकी दी और रंगदारी की मांग की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इन लोगों ने एक बुजुर्ग दुकानदार को कथित तौर पर धमकी देकर उससे नकदी भी ले ली।

उन्होंने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे हुई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

व्यस्त बाजार में हुई इस घटना ने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को चिंतित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर शिकायत दर्ज कराने जहांगीरपुरी थाने पहुंचे।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में