दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों को सलाम किया

Ads

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों को सलाम किया

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 03:22 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य एवं वीरता को सलाम किया।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारत ने पिछले साल सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए और कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और शौर्य को सलाम।’

पिछले साल सात से 10 मई के बीच, तीनों रक्षा बलों ने बीएसएफ के साथ मिलकर पश्चिमी सीमा पर सैन्य अभियान चलाया था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी एवं सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

यह अभियान 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन