दिल्ली की मुख्यमंत्री ने नजफगढ़ क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने नजफगढ़ क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने नजफगढ़ क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Modified Date: September 22, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: September 22, 2026 3:12 pm IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नजफगढ़ क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों और जल निकासी के बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण से संबंधित 25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘बेहतर सड़कों और नालियों से लेकर मजबूत जल निकासी बुनियादी ढांचे तक, ये परियोजनाएं नागरिक सुविधाओं को मजबूत करेंगी और नजफगढ़ के लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाएंगी।’

गुप्ता ने कहा कि सात अनधिकृत कॉलोनियों में 33 करोड़ रुपये की 10 अन्य परियोजनाएं पहले से ही शुरू कर दी गई हैं।

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि क्षेत्र में यातायात जाम को कम करने के लिए, सरकार नजफगढ़-फिरनी मार्ग पर एक एलिवेटेड रोड की योजना पर भी काम कर रही है।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में