दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की; विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की; विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की।
बाद में, गृह मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस मुलाकात के बारे में पोस्ट किया।
पोस्ट में कहा गया, ‘‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की।’’
भाषा सुमित अविनाश
अविनाश

Facebook


