दिल्ली में पुलिसकर्मी ने जलते हुए मकान से व्यक्ति को बचाया

Ads

दिल्ली में पुलिसकर्मी ने जलते हुए मकान से व्यक्ति को बचाया

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 03:03 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 03:03 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने यहां आग की चपेट में आए मकान में फंसे 41 वर्षीय व्यक्ति को बचा लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 12 अप्रैल को उत्तर दिल्ली के बाहरी इलाके स्वरूप नगर में घटी। उन्होंने बताया कि पीसीआर को सूचना मिलने के बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

अधिकारी के मुताबिक, आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल अंकित को मकान की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति फंसा हुआ दिखा।

अधिकारी के अनुसार, अंकित ने अतिरिक्त मदद का इंतजार किए बिना इमारत में प्रवेश किया और तुषार अनुराग नामक व्यक्ति को वहां से निकाल लिया।

अधिकारी ने बताया कि समय पर हस्तक्षेप से पीड़ित को मकान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

नोमान नोमान पारुल

पारुल