Delhi Electricity Hike: बढ़ती गर्मी के बीच अचानक बढ़ने वाली हैं बिजली की दरें..! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कितना बढ़ सकता है आपका बिल

Delhi Electricity Hike: बढ़ती गर्मी के बीच अचानक बढ़ने वाली हैं बिजली की दरें..! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कितना बढ़ सकता है आपका बिल

Delhi Electricity Hike: बढ़ती गर्मी के बीच अचानक बढ़ने वाली हैं बिजली की दरें..! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कितना बढ़ सकता है आपका बिल

bijli bill/ image source: Moneycontrol

Modified Date: March 23, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: March 23, 2026 2:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अप्रैल से बिजली दरें बढ़ सकती हैं।
  • सरकार DISCOM को बकाया भुगतान करेगी।
  • BRPL, BYPL, TPDDL शामिल हैं।

Delhi Electricity Hike: दिल्ली: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी में अप्रैल से बिजली की दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दिल्ली सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया का भुगतान करने की तैयारी कर रही है।

Delhi power rates: अप्रैल से बिजली दरें बढ़ सकती हैं

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बिजली की दरों में संभावित बढ़ोतरी के बावजूद सरकार उपभोक्ताओं पर असर कम करने के लिए सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है। यह सब्सिडी उन घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को दी जा सकती है, जिन पर बिजली की कीमतों में वृद्धि का सीधा प्रभाव पड़ता है।

electricity subsidy Delhi: रेगुलेटरी एसेट्स 38,552 करोड़ रुपये

पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वह तीन निजी डिस्कॉम -BRPL, BYPL और TPDDL-को 27,200 करोड़ रुपये की कैरिंग कॉस्ट (ब्याज सहित) और रेगुलेटरी एसेट्स का भुगतान सात साल के अंदर करे। रेगुलेटरी एसेट्स वह लागतें हैं, जिनकी वसूली भविष्य में होने की उम्मीद होती है।

सब्सिडी से उपभोक्ताओं पर असर कम

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के शासन के पिछले एक दशक में बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं होने के कारण यह राशि तेजी से बढ़ गई है। जनवरी में दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) ने केंद्रीय बिजली न्यायाधिकरण (APTEL) को सूचित किया कि दिल्ली में कुल रेगुलेटरी एसेट्स की राशि अब 38,552 करोड़ रुपये हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री

टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।