दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना वायरस से संक्रमित

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना वायरस से संक्रमित

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 26, 2020 6:52 pm IST

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले वह दिल्ली सरकार के तीसरे मंत्री हैं।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन संक्रमित हो चुके हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि राय ने दिवाली पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने सर्वदलीय बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोविड-19 की स्थिति पर 19 नवंबर को बैठक बुलाई गई थी।

राय ने एक ट्वीट में कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

पर्यावरण मंत्री ने हाल ही में अपने संपर्क में आने वालों से जांच कराने का आग्रह किया है।

भाषा कृष्ण अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में