दिल्ली: गांधी नगर में एक कारखाने में लगी आग, मौके पर भेजी गईं पांच दमकल की गाड़ियां

Ads

दिल्ली: गांधी नगर में एक कारखाने में लगी आग, मौके पर भेजी गईं पांच दमकल की गाड़ियां

  •  
  • Publish Date - June 18, 2024 / 12:56 PM IST,
    Updated On - June 18, 2024 / 12:56 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मंगलवार को सुबह एक कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि इस इलाके में लटकते तारों और संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में खासी मुश्किल हुई।

स्थानीय निवासी मनोज जैन ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘जैसे ही मैंने आग देखी, मैंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। यहां संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को पहुंचने में देर हुई। मैं सरकार से अनुरोध करूंगा कि वे छोटी दमकल गाड़ियां भेजें, जो आसानी से ऐसी गलियों में प्रवेश कर सकें।’

कारखाने में लगी आग को बुझाने का कार्य अभी जारी है।

भाषा स्वाती

स्वाती मनीषा

मनीषा