Delhi Fire News | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Delhi Fire News देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग इस घटना में जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद दमकल की 30 गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।
Delhi Fire News मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पालम इलाके का है। जहां साध नगर इलाके के एक इमारत में आग लगने की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। हादसा इतना भयानक था कि दूर दूर तक इसके लपटे दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि आग में एक ही परिवार के कई लोग फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौके पर दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की टीमें भी तैनात हैं। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। आग इतनी तेज लगी है कि आसमान में काला धुआं ही धुआं दिखाई दे रही है।
ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, ये 4 मंजिला इमारत है, अभी हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से आग बुझाने का काम किया जा रहा है, टॉप फ्लोर से लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर इमारत में दुकान है। बिल्डिंग से निकालकर 5 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद है।
#UDPATE दिल्ली पुलिस के अनुसार आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। https://t.co/CkYzQaP382
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026