नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक होटल की रसोई में सोमवार को आग लगने के बाद कम से कम पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
डीएफएस ने कहा कि उसे अपराह्न 2.12 बजे सेक्टर 7 के एक होटल में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित रसोई में लगी। पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तत्काल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
दमकलकर्मियों ने अपराह्न 2.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया और आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आगे की जांच की जा रही है।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश