दिल्ली: रूप नगर में ‘फुट ओवरब्रिज’ ढहा, एक महिला नाले में गिरी
दिल्ली: रूप नगर में ‘फुट ओवरब्रिज’ ढहा, एक महिला नाले में गिरी
नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक ‘फुट ओवरब्रिज’ के ढह जाने से एक महिला नीचे नाले में गिर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
महिला की तलाश करने के लिए बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे सुबह करीब 9:30 बजे ‘ओवरब्रिज’ के ढहने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त ‘फुट ओवरब्रिज’ पर एक महिला थी, जो नीचे नाले में गिर गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकाल एजेंसियों के कर्मियों सहित बचाव दल को तुरंत उसकी तलाश में लगाया गया।
अधिकारियों ने आगे किसी भी घटना को रोकने और बचाव कार्यों को सुगम बनाने के मकसद से क्षेत्र में घेराबंदी की है।
‘फुट ओवरब्रिज’ के ढहने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और बचाव अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।
भाषा यासिर शोभना
शोभना

Facebook


