दिल्ली सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना: मुख्यमंत्री
दिल्ली सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना: मुख्यमंत्री
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब देश का प्रत्येक क्षेत्र समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के समन्वित प्रयासों से राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास की गति और तेज होगी तथा दिल्ली विकसित भारत के विजन को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नांगलोई जाट विधानसभा में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में जनसभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
एक बयान के मुताबिक, इस अवसर पर उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित और जनहित को समर्पित रहा है तथा आज भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाकर विकास को जनांदोलन का स्वरूप दिया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल क्रांति और पारदर्शी शासन ने भारत की विकास यात्रा को नई दिशा दी है। यही संकल्प अब विकसित दिल्ली के निर्माण का भी आधार बन रहा है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार भी प्रधानमंत्री के इसी विकास मॉडल को अपनाते हुए बिना किसी भेदभाव के राजधानी के प्रत्येक नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश

Facebook


