दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 26, 2021 10:00 am IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने यहां लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई और सभी से टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।

राय ने ट्वीट किया, “कोविड-19 टीका लगवाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल गया था। सभी को सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार टीका लगवाना चाहिए।”

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था।

मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फैसला किया कि एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में