दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य बीमा लाने की योजना बना रही दिल्ली सरकार

दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य बीमा लाने की योजना बना रही दिल्ली सरकार

दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य बीमा लाने की योजना बना रही दिल्ली सरकार
Modified Date: May 25, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: May 25, 2026 6:45 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) दिल्ली सरकार एक स्वास्थ्य बीमा की योजना बना रही है, जो दिव्यांग बच्चों के लिए 13 लाख रुपये तक का कवरेज दे सकती है, जिससे हजारों माता-पिता को इलाज, सर्जरी और सहायक उपकरणों के बढ़ते खर्च में मदद मिलेगी।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस प्रस्तावित पहल का मकसद ऑपरेशन, अस्पताल में इलाज, चिकित्सा प्रक्रिया और उनकी देखभाल के लिए जरूरी उपकरणों से जुड़े खर्चों को कवर करके विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों की मदद करना है।

उनके मुताबिक, ‘‘दिव्यांग बच्चों को 13 लाख रुपये की मदद देने के प्रस्ताव पर अभी विभिन्न प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जा रहा है। इसे लागू करने के फ्रेमवर्क पर चर्चा चल रही है और इसे जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा।’’

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में