दिल्ली सरकार 16 महीने के कार्यकाल में किए गए कामों पर श्वेत पत्र जारी करे: प्रदेश कांग्रेस

Ads

दिल्ली सरकार 16 महीने के कार्यकाल में किए गए कामों पर श्वेत पत्र जारी करे: प्रदेश कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से अपने 16 महीने के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करने की बुधवार को मांग की।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता और उनका पूरा मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के 12 साल पूरे का जश्न मना रहा है, मगर दिल्ली की जनता परेशान है।

कुमार ने एक बयान में आरोप लगाया कि बीते 16 महीने में दिल्ली में कोई काम नहीं किया गया, कानून-व्यवस्था खराब है, बीपीएल कार्ड नहीं बने, यमुना की सफाई नहीं हुई, प्रदूषण आज भी बरकरार है और लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा।

उन्होंने कहा, “जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। यह केवल री-ट्वीट और री-पोस्ट से चल रही सरकार है।”

कांग्रेस नेता ने मांग की कि गुप्ता सरकार 16 महीने के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों को लेकर श्वेत पत्र जारी करे और बताए कि कौन-कौन से काम किए गए हैं तथा उसके बाद जश्न मनाए।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश