उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में सोशल मीडिया रील बनाते समय तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में सोशल मीडिया रील बनाते समय तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 08:43 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 08:43 PM IST

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया रील बनाते समय तालाब में डूबने से 10वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तालाब बेलिपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव में एक शिव मंदिर के पास स्थित है।

पुलिस के अनुसार, बेलिपार के बागही गांव का निवासी शिवम गुप्ता पूर्वाह्न सुबह लगभग 11:30 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से तालाब पर गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो लड़के नहाने के लिए तालाब में उतरे, जबकि एक उनके सामान की निगरानी के लिए बाहर रुका रहा जबकि एक लड़का मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

उन्होंने बताया कि शिवम कथित रूप से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, वीडियो बना रहा लड़का उसे संघर्ष करते हुए देखकर बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन वह समय पर उसे नहीं बचा सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़कों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय निवासी वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद ली।

पुलिस ने बताया कि लगभग चार घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद एसडीआरएफ टीम ने तालाब से शव बरामद किया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब