PM Modi Speech In NDA Conclave / Image Source : FILE
नई दिल्ली :PM Modi Speech In NDA Conclave : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस खास मौके पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसे संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के विजन को देश के सामने रखा और स्पष्ट संदेश दिया कि उनके लिए हमेशा राजनीतिक दल से बड़ा देश रहा है।
एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब देश प्रथम की भावना को ध्यान में रखकर काम किया जाता है, तो शासन-प्रशासन के लिए कोई भी बड़ा फैसला लेना कठिन नहीं रह जाता है। Longest Serving Elected PM India उन्होंने अपनी सरकार के उन साहसिक कदमों का जिक्र किया जिन्हें पहले की सरकारें पूरी तरह असंभव मानती थीं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के शासक और दल जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने की बात करने से भी घबराते थे, लेकिन देश के सुरक्षित भविष्य के लिए हमने बहुत ही सधे हुए तरीके से इसे खत्म करके दिखाया।
प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट में आए बड़े बदलावों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में नॉर्थ ईस्ट के इलाके बम, बंदूक और ब्लॉकेड की समस्याओं से लगातार जूझते रहते थे, लेकिन उनकी सरकार ने कड़े और नीतिगत फैसलों के जरिए वहां न सिर्फ शांति बहाल की बल्कि पूरी तरह स्थिरता भी लेकर आए।
इन्हे भी पढ़ें:-