नई दिल्लीः NDA Conclave PM Modi Live पीएम नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर भारत मंडपम में वे NDA बैठक को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना भगवान की विशेष कृपा से संभव हो सकता है। मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप है। मैंने सेवा को साधना के रूप में देखा है। ये साधना भी एकाकी नहीं, एक सामूहिक यज्ञ है। यह सभी कार्यकर्ताओं की उपलब्धि है।
NDA Conclave PM Modi Live उन्होंने कहा कि अब देश की जनता एक स्थित सरकार का काम देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। साल 2014 में जब NDA जीती तब मैंने कहा कि आज देश के लोगों मे नई आशा का उदय हुआ है। मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के साथ अपना भरोसा हमें सौंपा था। हमें आज संतोष और गर्व है कि NDA परिवार ने इस भरोसे को और मजबूत किया है। 2014 में आशा का उदय होता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-